आईपीएल के इस सीजन में हर रोज कुछ न कुछ नया जरूर देखने और सुनने को मिलता है. इसके साथ ही खिलाड़ी हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. आईपीएल इस समय भारत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टूर्नामेंट बन गया है. इससे कई लोग जुड़ गए हैं.
विराट का जुड़ा नाम

इसके साथ ही टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी की भी फैन फालोइंग काफी बढ़ गयी है. अभी तक क्रिकेट में सिर्फ दो खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के इतने फैन्स देखे गए थे जो मैदान पर जा कर उनके पैर छूने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. इसी में एक नाम अब भारतीय टीम के कप्तान और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है.
कोहली ने ली फैन्स के साथ सेल्फी

इसका नजारा शनिवार को तब देखने को मिला जब फिरोजशाह कोटला मैदान पर दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर भारतीय कप्तान का आशीर्वाद लेने क्रीज तक पहुंच गया. यह घटना रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की पारी के पांचवें ओवर में घटी जब एक दर्शक रेलिंग फांदकर मैदान पर पहुंच गया और जब तक सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते तब वह नान स्ट्राइक छोर पर खड़े कोहली के पास पहुंच गया. साथ ही उनके पैर छूने लगा.

यह दर्शक कोहली के सामने नतमस्तक हो गया. उसने सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने से पहले रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे दौड़ा लिया. कोहली इस वाक्य से काफी हैरान हो गए.
बैंगलौर ने मारी बाजी

इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 181 रन बनाए. सबसे ज्यादा रिषभ पंत ने 61 रनों की पारी खेली. वहीं, आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया.
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम 5 से यह मैच अपने नाम कर लिया. इसमें टीम के कप्तान विराट कोहली ने 40 गेंदों में 70 रन तो वहीं एबी डीविलियर्स ने 37 गेंदों में 72 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसी के साथ ही टीम ने प्ले ऑफ में जाने के लिए एक कदम आगे रख लिया.
The post सचिन और धोनी पैर छूने पर प्रसंशक को लगाते है गले लेकिन कल रात कोहली ने जो किया सब रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.