आईपीएल 2018 अभी तक का सबसे शानदार सीजन साबित हो रहा है. इसके हर मैच में कुछ रोमांचक देखने को मिलता है. यह सीजन अब अपने अन्तिम मुकाम के काफी नजदीक पहुँच चुका है. साथ ही यह भारत का सबसे ज्यादा पसंदीदा टूर्नामेंट भी बन चुका है.
जहाँ एक तरफ सभी टीम और उनके खिलाड़ी निजी तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय टीम में जगह बनाने में लगे हुए हैं. साथ ही कुछ पुराने खिलाड़ी भी आईपीएल के कारण ही राष्ट्रिय टीम में जगह बनाने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो अपनी निजी परेशानियों के कारण आईपीएल छोड़कर ही भाग गया हैं.
शमी हुए आईपीएल से गायब

यह कोई और नहीं बल्कि लम्बे समय से विवादों में चल रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में शामिल मोहम्मद शमी हैं. दिल्ली की गेंदबाजी की कमान संभालने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी अचानक आईपीएल बीच में ही छोड़कर गायब हो गए हैं. पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी वह मैदान पर नहीं दिखाई दिए थे.
दरगाह पहुंचे शमी

हालांकि अब खबर मिली है कि शमी अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बीच रविवार को महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचे. इसके बाद वह जियारत और पुष्कर भी गए, लेकिन फैंस और मीडियाकर्मियों की भीड़ देख वह ब्रह्माजी के दर्शन किए बिना ही लौट गए.
भगवान के घर पर शमी की इस दस्तक को आने वाली जिंदगी में सुख और शांति की मांग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल लंबे समय के बाद आज यानी सोमवार को पहली बार मोहम्मद शमी का सामना उनकी पत्नी हसीन जहां से हो सकता है.
सुलह करने के लिए हसीन और शमी होंगे आमने-सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीन-शमी में सुलह कराने में सक्रिय तुर्क बिरादरी हसीन-शमी को बंद कमरे में एक-दूसरे को गलतफहमी दूर करने का मौका देगी. इससे पहले शुक्रवार को तुर्क बिरादरी ने बताया था कि तीन दिन बाद यानी 14 मई को शमी अमरोहा पहुंच रहे हैं. पंचायत से जुड़े लोगों की मानें तो शमी ने बिरादरी के लोगों के समझाने पर हसीन से विवाद निपटाने को राजी हो गए हैं.
ये था दोनी के बीच का विवाद

बता दें कि दोनों के बीच यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ था जब हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी की चैट के कुछ स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर अपलोड कर उन पर संगीन आरोप जैसे गैर लड़कियों से संबंध, घरेलू हिंसा लगाए थे. इस मामले में कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में शमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बीसीसीआई और आईपीएल फ्रैंचाइजी से भी उन्हें तगड़े झटके लगे थे.
The post लम्बे समय बाद आज एक दुसरे के आमने-सामने होंगे हसीन-शमी, खत्म हो सकता है विवाद appeared first on SportzWiki Hindi.