Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह का महेंद्र सिंह धोनी को भावुक संदेश

नई दिल्ली 
भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी में 2011 में विश्व कप जीता था। 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उस लम्हे को याद करते हुए टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। हरभजन ने चेन्नै सुपर किंग्स के वानखेड़े स्टेडियम पर खिताब जीतने के बाद यह ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया- 'वही मैदान जहां हमने साथ विश्व कप 2011 का खिताब जीता था। कभी नहीं सोचा था कि हम 10 साल तक एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के बाद एक ही टीम के खेलेंगे और आईपीएल का खिताब जीतेंगे। वानखेड़े हमारे लिए लकी मैदान है? 

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स ने 27 मई को खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता। इस जीत के बाद धोनी ने हरभजन सिंह, सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो के साथ टीम डिनर किया। हरभजन ने इस पर ट्वीट किया, 'अगली मुलाकात से पहले आखिरी टीम डिनर'। इसके साथ ही चेन्नै सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीन बार- 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल जीता था। हरभजन सिंह का प्रदर्शन इस साल आईपीएल में बहुत अच्छा नहीं रहा। इस दिग्गज स्पिनर ने 13 मैचों में 8.48 रन प्रति ओवर से रन दिए और कुल 7 विकेट लिए।