Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

"मेरे पास बहुत सी कारे और बाइके है लेकिन एक समय में सभी सवारी नहीं करता हूँ" :एमएस धोनी

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में सबसे अधिक उम्रदराज के अनुभवी खिलाडी शामिल है और इन उम्रदराज खिलाड़ियों के दम पर चेन्नई ने हैदराबाद को आईपीएल फाइनल में 8 विकेट से हराने में सफल हुई। शेन वाटसन, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी, अंबाती रायुडू और सुरेश रैना जैसे शानदार अनुभवी खिलाडी शामिल है।

क्वालीफ़ायर 1 में हरभजन को टीम में जगह देने के बाद भी कप्तान धोनी ने उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं दिया और मुकाबला सीएसके ने जीता और इसके बाद धोनी से जब यह पूछा गया कि हरभजन सिंह अंतिम ग्यारह में थे लेकिन आपने उन्हें एक भी ओवर नहीं दिया धोनी ने इसके बाद कहा कि "आप जानते हैं, मेरे घर में बहुत सी कारें और बाइक हैं। मैं एक समय में सभी सवारी नहीं करता हूं। कई बार, खासकर जब आपके पास छह से सात गेंदबाज़ होते हैं, तो आप इस स्थिति को जानना चाहते हैं।

बल्लेबाज जब बल्लेबाजी कर रहा था और उस समय क्या चाहिए यह हमेशा कठिन होता है आखिरी खेल में, मुझे नहीं लगता था कि उसे गेंदबाजी कराना जरूरी था, और मैंने उसे गेंदबाजी नहीं दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स को अब तक खेले गए सभी मुकाबलों में हराया है।