स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर कर भी क्रिकेट खेलना छोड़ना चाहते थे अब आपको ये बाद कुछ हजम नही हो रही होगी लेकिन ये सच है बताया जा रहा है की एक ऐसा समय भी था जब सचिन क्रिकेट खेलना छोड़ना चाहते थे। सचिन ने खुलासा किया की जब वह पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में अपनी पहली टेस्ट पारी खेल रहें थे तब उनके दिमाग में के बाद क्रिकेट छोड़ने का ख्याल आया था।
बताया जाता है की जब कराची में अपना पहला टेस्ट सचिन खेल रहें थे तब उनकी उम्र मात्र 16 साल थी और दूसरी तरफ दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाज वकार यूनुस और वसीम अकरम के सामने खेल पाना काफी मुश्किल भरा था लेकिन जब साथी खिलाडियों ने आत्मविश्वास बढ़ाया तो उन्होंने अपना फैसला बदला अब और आगे का करियर शुरू किया।
सचिन ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 15 रन बनाए थे और जब उनको साथी खिलाडियों द्वारा समझया तब 59 रन की पारी खेली। साथ ही सचिन का कहना है की वह सभी खिलाडियों का बहुत सम्मान करते है।
Herald