Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर निटस्के, नोफ्के आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में

मेलबर्न, 18 मई; दो पूर्व हरनफनमौला खिलाड़ी शैली निटस्के और एशले नोफ्के को आस्ट्रेलिायई महिला क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल किया गया है। यह दोनों अगले टी-20 विश्व कप के लिए टीम की तैयारियों में मदद करेंगी। दोनों हाल ही में भारत दौर पर टीम के साथ थीं।

निटस्के साथ ही महिला नेशनल परफॉर्मेस टीम में अपनी पूर्व साथी लेह पाउलटन की भी मदद करेंगी। वहीं नोफ्टके घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर टीम के साथ होंगी। यह दोनों टीम की मुख्य कोच मैथ्यू मोट के साथ काम करेंगी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मोट के हवाले से लिखा है, “मैं शैली और एशले को सहयोगी स्टाफ में शामिल कर खुश हूं। यह दोनों अगले दो साल तक टीम के साथ होंगी। यह दोनों टीम में अपना शानदार अनुभव लेकर आएंगी।”

उन्होंने कहा, “शैली के पास कोचिंग का शानदार अनुभव है। वह टीम पर काफी सकारात्मक प्रभाव डालेंगी। वह टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।”

आस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत दौर पर वनडे सीरीज में 3-0 से शानदारी जीत हासिल की थी। इसके बाद उसने भारत और इंग्लैंड के खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भी जीत दर्ज की थी।

The post पूर्व क्रिकेटर निटस्के, नोफ्के आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में appeared first on SportzWiki Hindi.