Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महीने भर के लिए बाहर हो सकते हैं सलाह, मिस्र को झटका

लंदन
मिस्र के स्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सलाह यूरोपीय चैंपियंस लीग के फाइनल के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण तीन से चार सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं। इंग्लिश क्लब लिवरपूल के चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

मार्का ने चिकित्सक रुबेन पोन्स के हवाले से बताया, ‘जो भी हुआ उसके लिए सलाह बेहद दुखी हैं लेकिन उनका ध्यान चोट से उबरने पर केंद्रित है।’ पोन्स ने कहा, ‘आमतौपर चोट से उबरने में सलाह को तीन से चार सप्ताह तक का समय लग सकता है लेकिन हम उन्हें जल्दी ठीक करने की कोशिश करेंगे। यही हमारा लक्ष्य है।’

सलाह फाइनल के दौरान स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड के डिफेंडर सर्गियो रामोस से टकरा गए थे जिसके कारण उनके कंधे में चोट आई। लिवरपूल को फाइनल मुकाबले में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।