स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। क्रिकेट जगत में 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो शेयर करते हुए संन्यास लेने की जानकारी दी थी। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनको शुभकामनाएं दी है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनको शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर लिखा है मेरे भाई तुमको भविष्य के लिए शुभकामनाएं। आपने बल्लेबाजी की एक अलग ही परिभाषा दी है। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को आगे के सफर के लिए मेरी शुभकामनाएं।
दक्षिण अफ्रीका पूर्व कप्तान डिविलियर्स ने अब तक 114 टेस्ट , 228 वनडे और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है और उसके बाद उनका कहना है की अब मेरे संन्यास लेने का समय आ गया है ताकि दूसरे खिलाड़ी आगे आ सकें। साथ ही उन्होंने कहा की अब वह बहुत थक गए है।
Herald