Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : शिल्पा शिंदे और कपिल देव ने सलमान और कैटरीना के गाने पर किया रोमांटिक डांस

आईपीएल 2018 का यह मुकाबला काफी शानदार साबित हुआ है. इसके हर मैच में नया रोमांच देखने को मिला है. साथ ही इसे दर्शको ने काफी पसंद किया है. इसके साथ ही इसका अंतिम मुकाबला 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें चेन्नई ने 8 विकेट से जीत हासिल की.

आईपीएल के साथ शो का भी हुआ अंत 

आईपीएल खत्म होने के साथ-साथ जियो दनदना दन शो का भी अंत हो गया है. इस शो की शुरुआत आईपीएल के साथ ही हुई थी. डॉ. मशहूर गुलाटी के नाम से मशहूर हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर क्रिकेट-कॉमेडी शो जियो धन धना धन- हंसो-खेलो-जीतो का हिस्सा थे. इस शो में सुनील ग्रोवर के साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव, ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी थी. इस शो को सुनील ग्रोवर के साथ समीर कोचर ने होस्ट किया था.

शो में शिल्पा के दिखे कई अंदाज 

इस शो में शिल्पा शिंदे के कई अंदाज देखने को मिले. कभी वह कॉमेडी करती नजर आईं तो कभी अपने रोमांटिक अंदाज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस शो के हर एपिसोड में शिल्पा भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव के साथ फ्लर्ट करती भी नजर आईं. हालांकि, शर्मीले स्वभाव के कपिल शो के दौरान शिल्पा से बचते दिखाई दिए, लेकिन शो के आखिरी एपिसोड में शिल्पा ने कपिल देव के साथ रोमांटिक डांस कर ही लिया.

कपिल ने शिल्पा के साथ किया डांस 

शिल्पा शिंदे और कपिल देव ने सलमान खान और कैटरीना कैफ के गाने ‘दिल दिया गल्लां’ पर रोमांटिक डांस किया. डांस से पहले कपिल देव ने शिल्पा को केक खिलाया और एक दिल की शेप के गुब्बारे पर ऑटोग्राफ भी दिए. शो के दौरान शिल्पा के फ्लर्ट के साथ-साथ कपिल देव की कॉमेडी भी देखने को मिलीं.

शिल्पा ने जब कपिल देव से कहा, “आपकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं.” इसका जवाब देते हुए कपिल देव ने कहा, “मेरी मां भी यही कहती थी और अब मेरी बीवी भी यही कहती है”.

#ShilpaShinde 😍😍😍 We will miss you in #JioDDDLive 😢 @shilpa_shinde_official

A post shared by Bigg Boss & Bollywood News (@bigbosskhabri) on May 27, 2018 at 7:56am PDT

The post वीडियो : शिल्पा शिंदे और कपिल देव ने सलमान और कैटरीना के गाने पर किया रोमांटिक डांस appeared first on SportzWiki Hindi.