खेल डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और खींच लिया है उन्होंने इस बार पंजाब की और से खेलते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा 537 रन बनाये है।
नायर ने कहा कि "हमने जो मैच जीते हैं, हमने पूरी तरह से एक टीम के रूप में खेले है। व्यक्तिगत प्रदर्शनों ने के.एल. राहुल की मदद से कुछ खेलों में असाधारण रूप से अच्छी बल्लेबाजी की है। नायर ने गेल के लिए कहा कि "क्रिस (गेल) ने भी कुछ खेलों में शानदार बल्लेबाजी की है। लेकिन यह समग्र रूप से सामूहिक प्रयास रहा है।"
नायर ने कप्तान अश्विन के लिए कहा है कि "यदि आप उनकी गेंदबाजी देखते हैं तो वह हमेशा एक स्मार्ट क्रिकेटर रहे है, उसके पास हमेशा अलग-अलग बल्लेबाजों के लिए अलग-अलग योजनाएं होती हैं और वह खेल के दौरान कभी भी इसे बदल सकते है। वह टी 20 क्रिकेट में निश्चित रूप से जरूरी बुद्धिमान और जल्दी निर्णय लेते है।