Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अल-जजीरा के गाले टेस्ट की पिच फिक्सिंग के खुलासे के बाद भारतीय टीम के ये दो टेस्ट भी संदेह के घेरे में

भारत और श्रीलंका के बीच पिछले साल श्रीलंका की सरजमीं पर खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के गाले में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पिच को फिक्सिंग का दंश लगा है। अल-जजीरा समाचार चैनल ने एक स्टिंग ऑपरेशन में गाले में पिच फिक्सिंग का खुलासा किया है।

भारतीय टीम के ये दो टेस्ट मैच फिक्सिंग के घेरे में- रिपोर्ट

अल-जजीरा समाचार चैनल के इस सनसनीखेज खुलासे के साथ ही एक और बड़ा खुलासा हुआ है।रिपॉर्ट की माने तो भारत और इँग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट (दिसंबर 2016) और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची टेस्ट मैच(मार्च 2017) में भी मैच फिक्सिंग की गई है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों की लिप्तता आयी सामने

अल-जजीरा के इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद जो डॉक्यूमेन्ट्री में खुलासा किया गया है कि इन टेस्ट मैचों में दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ ही तीन अंग्रेज खिलाड़ी इस मामले में शामिल रहे। इस बड़े दावे के बाद जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है तो वहीं इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने इस बात से पूरी तरह से इंकार कर दिया।

इस आरोप को लेंगे हम गंभीरता से

इस मामले को लेकर गवर्निंग बॉडी ने अपने बयान में कहा कि

आईसीसी को एक समाचार संघठन द्वारा क्रिकेट में भ्रष्टाचार की जांच के बारे में पता चला है और आप उम्मीद करेंगे कि हम कार्यक्रम की सूचना लेंगे और किसी भी आरोप में ये गंभीरता से हो सकता है।”

अल जजीरा की रिपोर्ट के बाद जांच शुरू

गवर्निंग बॉडी ने इसको लेकर आगे कहा कि

हमने पहले से ही सीमित जानकारी के आधार पर सदस्य देशों में भ्रष्टाचार विरोधी सहयोगियों के साथ काम करने की जांच शुरू कर दी है। हमने बार-बार अनुरोध किए हैं कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार से संबंधित सभी सबूत और सहायक सामग्री तुरंत हमें व्यापक जांच करने में सक्षम बनाने के लिए जारी की जाती है।”

शनिवार को अल जजीरा चैनल के खुलासे के बाद से क्रिकेट के मैदान में पिच फिक्सिंग का बम फूटा है। अह इसकी गूंज एक के बाद एक लगातार खुलासे करती जा रही है। अब आगे ये देखना दिलचस्प होगा कि पिच फिक्सिंग के बम की गूंज कहां तक जाती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post अल-जजीरा के गाले टेस्ट की पिच फिक्सिंग के खुलासे के बाद भारतीय टीम के ये दो टेस्ट भी संदेह के घेरे में appeared first on SportzWiki Hindi.