स्पोर्ट्स डेस्क:बॉलीवुड का शुरू से क्रिकेट के साथ गहरा नाता रहा हैं बॉलीवुड में सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बायोपिक बनाई जा चुकी हैं। अब इस कड़ी में एक और भारतीय खिलाड़ी का नाम जुड सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जो दादा के नाम से जाने जाते है उनके जीवन पर एक बायोपिक बनाई जा रही है।
एकता कपूर अब 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' यानी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली पर बायोपिक बनाने जा रही हैं। सौरव गांगुली की किताब 'ए सेंचुरी इज नॉट एनफ' को एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्मी के माध्यम से पर्दे पर उतार सकती है।
इससे पहले भी कई भारतीय खिलाड़ियों पर बायोपिक बनाई गई हो जो दर्शकों को बहुत ज्यादा पंसद आई है। अब यह देखना होगी की यह बायोपिक कितनी जल्दी पर्दे पर नजर आती है।
Herald