Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई के खिलाफ गुलाबी जर्सी में खेलेगी राजस्थान टीम 

जयपुर 
राजस्थान रॉयल्स कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में होने वाले एक मैच में गुलाबी जर्सी में खेलेगी.

राजस्थान की ओर से बुधवार को शुरू की गई 'कैंसर आउट अभियान' में कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ उनके टीम के साथी हेनरिक क्लासेन, कृष्णप्पा गौतम और महिपाल लोहरोर ने लोगों से इस अभियान में जुड़ने का अनुरोध किया.

एजेंसी के मुताबिक रहाणे ने एक बयान में कहा, 'एक खिलाड़ी के रूप में मैं सोचता हूं कि यह एक छोटी से पहल है, लेकिन कैंसर मुक्त समाज की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है. मुझे उम्मीद है कि इसमें जागरुकता लाने के लिए हम जितना कर सकते हैं, करेंगे.'

लागों में व्यापक जागरुकता लाने के लिए राजस्थान की टीम शुक्रवार को तीन रंगों गुलाबी, चैती और जामुन में मैदान में उतरेगी. गुलाबी रंग स्तर कैंसर, जामुन रंग मौखिक कैंसर और चैती रंग गर्दन के कैंसर का प्रतीक है.

राजस्थान के कैंसर के खिलाफ अभियान में राज्य सरकार, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन भी साथ हैं.