लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: कैंसर से जंग जीतकर लाखों लोगों के रोल मॉडल रह चुके युवराज सिंह अपने एक फैन से मिलकर बहुत भावुक हो गए. इंदौर में युवी से मिलने कैंसर की बीमारी से जूझ रहा एक बच्चा पहुंचा. इस बच्चे से मुलाकात की तस्वीरें किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं. युवराज ने इस बहादुर फैन को गिफ्ट में टीशर्ट और कैप भी दी. उन्होंने बच्चे के पैरंट्स का भी हौसला बढ़ाया.
बता दें कि रॉकी जब सिर्फ 1 साल का था तभी उसे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो गई. वह पिछले 10 साल से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. रॉकी ने गुरुवार शाम को इंदौर के होलकर स्टेडियम में अपने माता-पिता और बहन के साथ युवराज सिंह से मुलाकात की. शुक्रवार को रॉकी के पैरंट्स उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करानेवाले हैं.

युवराज सिंह ने रॉकी से मुलाकात के अनुभव को बहुत भावुक करनेवाला बताया. उन्होंने बच्चे कै पैरंट्स का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रॉकी भी उनकी ही तरह कैंसर की जंग जरूर जीत लेगा. रॉकी को तोहफे में युवराज सिंह ने स्कूल बैग के साथ टीशर्ट और कैप भी दी.
यह भी पढ़ें:
आईपीएल -11 में अपना दम दिखायेंगे बिहार के ये लाल, ईशान, नदीम और अनुकूल राय
इंस्टाग्राम पर भी डाली थी वीडियो
इससे पहले युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर सचिन तेंदुलकर की वीडियो भी अपलोड कर दी थी जिसमें सचिन ने अपने बर्थडे पर मेक ए विश फाउंडेशन के तहत कैंसर पेंशेंट को मैच देखने के लिए बुलाया था. सचिन की वीडियो दिखाने के बाद युवराज ने अपने फैंस से मुखातिब होते कहा कि सचिन ने जो किया वह सचमुच बड़ा महान कार्य है. इस अच्छे कार्य के लिए भगवान आपको लंबी उम्र दें.
देखें वीडियो:
The post ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे से मिले युवराज, गिफ्ट में दी टीशर्ट appeared first on Live Cities.