Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वितलोना और शारापोवा डब्ल्यूटीए इटालियन ओपन के तीसरे दौर में

रोम
गत चैम्पियन एलिना स्वितोलोना डब्ल्यूटीए इटालियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई जबकि तीन बार की विजेता मारिया शारापोवा को अपना मुकाबला जीतने में काफी पसीना बहाना पड़ा। चौथी वरीयता प्राप्त स्वितोलिना को पहले दौर में बाय मिला था।

उसने सिर्फ तीन गेम गंवाए और 35वीं रैकिंग वाली पेत्रा मार्टिच को 6.1, 6.2 से हराया। दूसरी ओर शारापोवा को 18वीं रैंकिंग वाली आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी को 7.5, 3.6, 6.2 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा।    

पुरूष वर्ग में बेल्जियम के नौवीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन ने मार्को सेशिनातो को 6.2, 6.2 से मात दी। कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने चेक गणराज्य के थामस बर्डीच को 1.6, 6.3, 7.6 से हराया।