खेल डेस्क। आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच साइमन कैटिच ने केकेआर की ताकत का खुलासा किया है उन्होंने बताया है कि कोलकाता लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने अधिकतर मैच जीतती है उन्हें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम बताया गया है। हालाँकि केकेआर को मुंबई इंडियसन के खिलाफ 102 रनो से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस टीम ने अधिकतर मैच दूसरी पारी में ही जीते है।
कैटिच ने कहा कि आम तौर पर, हम अच्छी तरह से पीछा करते हैं। इंदौर के होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेल से पूर्व कैटिच ने कहा, "यह बात सिर्फ हमारे बल्लेबाजों के दिमाग में सकारात्मक रूप दिखा रही है, लेकिन मुझे भरोसा है कि वे अच्छी फॉर्म में हैं।"
अब तक आईपीएल में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पांच गेम जीते हैं और छह मैच हारे है और पांच जीतों में से चार पीछा करते हुए केकेआर ने जीते है। ड्रेसिंग रूम में मूड के बारे में कैटिच ने कहा कि "हमें चीजों को बदलने के लिए आश्वस्त है। दबाव है लेकिन टीम इसे संभालने में सक्षम है।