आईपीएल का यह सीजन कुछ ज्यादा ही शानदार साबित हो रहा है. इसमें हर टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर के आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में लगी हुई है. बात करे आज के मैच की आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में ऐसी दो टीमें उतरेंगी जिनमें जमीन और आसमान का फर्क है.
दिल्ली को करनी होगी वापसी

यानी सबसे टॉप पर 10 में से 8 जीतने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद और सबसे अंतिम यानी 10 मैच में से 7 साटी मैच हरने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. दिल्ली की टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी निराशाजनक साबित हुआ है. पर आज के मैच में अपनी जगह बनाने के लिए दिल्ली की टीम पूरे जोश से मैदान में उतरेगी.
हैदराबाद चल रही है टॉप पर

उसकी के साथ हैदराबाद की बात करें तो यह काफी शानदार टीम है. बेहतरीन से बेहतरीन टीम भी इसके आगे टिक नही पा रही हैं. हैदराबाद के पास भले ही बेहतरीन बल्लेबाज नहीं हैं. पर गेंदबाज एक से बढ़ कर एक हैं. जिनके दम पर टीम विपक्षी टीम को छोटे से छोटा टारगेट बनाने में भी सफल नहीं होने देती.
राशिद खान कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन

हैदराबाद की टीम शुरू से ही अपनी नापी-तुली गेंदबाजी के फेमस है. वहीं देखा जाए तो इसमें दो बेहतरीन गेंदबाज राशिद खान और सिद्धार्थ कौल शामिल हैं. जिनकी गेंदबाजी ने टीम को कई मैच जीते हैं. दोनों ही गेंदबाज 13-13 विकेट लेकर बराबरी पर चल रहे हैं. कमाल की बात तो यह है कि दोनों ही गेंदबाज अफगानिस्तान के खिलाड़ी हैं.
बल्लेबाजों को चटा रहे हैं धूल

वहीं राशिद खान की बात करे तो उनका आईपीएल में अभी तक का सफ़र शानदार साबित हुआ है. उन्होंने इस सीजन में 240 गेंदें फेंककर 286 रन दिए हैं. रशीद अभी तक वे बाएँ हाथों के बल्लेबाज की अपेक्षा दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हुए हैं. उनकी गेंदों पर लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों ने सर्वाधिक 9 छक्के जड़े हैं.
राशीद ने लेफ्ट हैण्ड के बल्लेबाजों को 10 ओवर गेंदबाजी कर के सिर्फ 2 विकेट लिए हैं. वहीं राशिद ने राईट हैण्ड बालेबाजों को 30 ओवर की गेंदबाजी कर के 11 विकेट अपने नाम किये हैं. राईट हैण्ड के बल्लेबाजो के लिए जरूर राशिद खतरनाक साबित हुए हैं पर श्रेयस अय्यर को वह अभी तक एकक बार भी आउट नहीं कर पाए हैं.
राशिद खान के अभी तक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 564 गेंदें फेंकी हैं. जिसमें उन्हें 644 रन देकर 30 विकेट मिले हैं.
The post शिखर धवन या केन विलियम्सन नहीं बल्कि अगर आज दिल्ली के खिलाफ चल गया हैदराबाद का यह खिलाड़ी तो टीम का प्ले ऑफ से बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.