बाॅल टैपरिंग मामले में आॅस्ट्रेलिया टीम के नए कोच जस्टिन लैंगर ने अपने खिलाड़िओं को अच्छे बर्ताव करने की नसीहत दी। हालाकि इसी बीच आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने मजाकिया लहजे में कोच जस्टिन लैंगर पर चुटकी ले ली है,जिसमें उन्होंने कहा कि कोच लैंगर आॅस्ट्रेलिया प्लेयर्स को इतना अनुशासित बनाना चाहते हैं कि अपनी बेटी की शादी कर दें.
गिलक्रिस्ट ने नए आॅस्ट्रेलियाई कोच को लेकर दिया यह बयान

फाॅक्स स्पोर्ट्स पर एक कार्यक्रम के दौरान 46 वर्षीय गिलक्रिस्ट ने कहा कि,
“जैसा कि आपने सुना ही होगा कि लैंगर खिलाड़ियों से ईमानदारी और संयम चाहते हैं। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों से अनुशासन मेें रहने और अच्छा व्यवहार रखने के लिए भी कहा है। हालांकि क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन जारी रखने की बात तो प्लेयर्स से कही है, जैसा टीम पहले से ही करती आ रही है.”
मजाकिया लहजे में ली लैंगर की चुटकी

इस दौरान बेहद ही मजाकिया लहजे में गिली ने कहा
“मैंने सुना भी है कि वह अपनी टीम के खिलाड़ियों का बर्ताव इतना अच्छा चाहते है, कि अपनी एक बेटी की शादी ही उनसे कर सके। उनकी चार बेटिंया है और इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।”
बाॅल टैपरिंग से हुआ था आॅस्ट्रेलिया टीम को बड़ा नुकसान

आपको बता दे, हाल ही में साउथ अफ्रीका के दौरे पर गयी आॅस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी उस वक्त विवादों में घिर गये थे,जब टीम के ही खिलाड़ी बैनक्राॅफ कैमरे के सामने रंगे हाथों बाॅल टैपरिंग करते हुए पकड़े गए।
इसके बाद इस पूरे मामले में स्टीवन स्मिथ और डेविड वाॅर्नर को नाम सामने आ गया,जिसके बाद हुई जाच में आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट ने इन्हें दोषी करार दिया और जहां एक तरह स्मिथ और वाॅर्नर को एक साल का बैन लगा दिया तो वहीं दूसरी तरफ बैनक्राॅफ्ट पर नौ माह का बैन लगाया है।
इस पूरे मामले के बाद लेहमन ने भी कोच के पद को अलविदा कह दिया था और उनकी जगह जस्टिन लैंगर ने गत शनिवार को आधिकारिक तौर पर आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला।
The post कोच लैंगर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को इतना अनुशासित बनाना चाहते हैं कि अपनी बेटी की शादी कर दें: गिलक्रिस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.