Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच से पहले आयी हैदराबाद टीम के लिए बुरी खबर,अनफिट के चलते ये खिलाड़ी हुआ आज के मुकाबले से बाहर

आईपीएल 2018 बहुत अच्छे मुकाम पर पहुँच चूका है. इसका हर मैच देखने लायक साबित होता है. 56 दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट अपने अंतिम मुकाम तक पहुँच चूका है. सभी टीमें शानदार प्रदर्शन कर के आईपीएल का खिताब हासिल करने में लगी हुई हैं. उससे पहले प्ले ऑफ सभी टीमों को प्ले ऑफ में जाने की चिंता सता रही है.

हैदराबाद का चल रहा है अच्छा प्रदर्शन

इस समय देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे उपर चल रही है. तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सबसे निचले पायदान पर चल रही है. सबसे नीचे होने के  बावजूद भी टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर के वापसी करने की कोशिश कर रही है.

ऐसा ही साबित हुआ था सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच का मैच. इसमें दिल्ली एक शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी हैदराबाद ने अच्छा प्रदर्शन कर के मैच अपने नाम कर लिया. इस पर टीम के कोच टॉम मूडी ने कहा, “दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेला गया मैच, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 187 रन के लक्ष्य को हासिल किया था. वह हैदराबाद के बल्लेबाजो के एक अवसर था जिसमें उन्होंने खुद को साबित किया.”

हम खुद की बल्लेबाजी मो कर सकते थे साबित

मूडी ने कहा, “दिल्ली हमारे लिए एक अवसर थी जिसमें हम खुद को बल्लेबाजी में साबित कर सकते थे. हमारी टीम के दोनों खिलाड़ी केन विलियमसन और शिखर धवन ने काफी अच्छे अंदाज से यह पारी अपने नाम की.”

आज पूने के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होना है. दोनों टीम पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं. साथ ही दोनों का प्रदर्शन कमाल का साबित हुआ है. इसी के साथ चेन्नई और हैदराबाद एक दुसरे को हरा कर प्ले ऑफ में अपनी जगह और मजबूत करने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी.

ऋधीमान सहा नहीं होने शामिल 

इस मैच से पहले शनिवार को मूडी ने सूचना दी कि उनका विकेट कीपर ऋधीमान सहा आज खेले जाने वाले मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. मूडी ने अंत में कहा, “सहा मैच के लिए मौजूद नहीं रहेंगें. वह अभी भी अपने कंधे की तकलीफ से मुक्त नहीं हो पाए हैं. हम उनके फाइनल मैच में खेलने की उम्मीद जाता रहे हैं. सहा के अलावा हम जहाँ हैं बिलकुल ठीक हैं.”

The post मैच से पहले आयी हैदराबाद टीम के लिए बुरी खबर,अनफिट के चलते ये खिलाड़ी हुआ आज के मुकाबले से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.