खेल डेस्क। रॉयल लंदन वनडे कप मैच के दौरान समरसेट के खिलाफ खेले गए मैच में इंग्लैंड के वनडे टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले चयनकर्ताओं ने उनका नाम टीम में घोषित कर दिया है उन्हें इस टीम में जगह दी गयी है दाहिने हाथ की अंगूठी की उंगली में चोट की वजह से मॉर्गन लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार के चैरिटी ट्वेंटी -20 मैच से बाहर हो गए है।
31 वर्षीय मॉर्गन को 10 जून को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले तीन दिनो के अंदर फिटनेस टेस्ट पास करना होगा लेकिन कप्तान मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिट होने की सम्भावना जताई है एडिनबर्ग मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को आराम दिया है और उनकी जगह सैम बिलिंग्स को मौका दिया गया है।
बटलर और तेज गेंदबाज टॉम कारन की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून से इंग्लैंड की टीम में वापसी संभव है लेकिन इस 14 सदस्यीय टीम में बिलिंग्स को मौका नहीं दिया गया है।
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड
इऑन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, लिआम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विल्ले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
इऑन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम कररान, एलेक्स हेल्स, लिआम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विल्ले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।