Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच में घटित हुआ अजीब वाक्या जब हार्दिक पांड्या का बल्ला बहुत दूर जा गिरा, फिर हुआ ऐसा कुछ

जयपुर (स्पोर्टस् डेस्क) ।मंगलवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए 31 वें मुकाबले में आरसीबी को 14 रन से जीत मिली ।

 

इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी के दौरान एक ओवर में तीन विकेट लिए । वहीं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन उन्हीं ने बनाए थे।

 

 

 

बल्लेबाजी के दौरान एक घटना घटी की हार्दिक बिना बल्ले के ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े।इस वाक्या का एक वीडियो भी सामने आया है ।

 

हार्दिक पांड्या गेंद को बहुत जोर से हिट करने की कोशिश करते हैं जिसके कारण उनका बल्ला उनके हाथ से छूटकर कुछ मीटर की दूरी पर जा गिरता है।

 

इसके बाद हार्दिक बिना बल्ले के ही रन लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। वहीं नॉन स्ट्राइकिंग साइड पर खड़े हार्दिक के भाई और मुंबई इंडियंसक के खिलाड़ी कृणाल पांड्याय ने रन लेने के बाद हार्दिक का बल्ला उठाकर उन्हें वापस दिया।

The post मैच में घटित हुआ अजीब वाक्या जब हार्दिक पांड्या का बल्ला बहुत दूर जा गिरा, फिर हुआ ऐसा कुछ appeared first on समाचार नामा.