Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्वीटर रिएक्शन: अम्बाती रायडू को प्रज्ञान ओझा और रसल समेत सभी ने दी बधाई, लेकिन सर जडेजा का अंतिम ट्वीट देख नहीं रुकेगी हंसी

आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में एक हाई स्कोरिंग मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2018 की सबसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमकण वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक तरफा तरीके से मैच जीत लिया। सीएसके ने सनराइजर्स को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराकर प्लेऑफ में जाने का रास्ता और भी साफ कर दिया।

सीएसके ने सनराइजर्स को हराया

सीएसके ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सनराइजर्स का पहला विकेट काफी जल्दी गिर गया। हालांकि उसके बाद शिखर धवन और कप्तान केन विलियम्सन ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया और फिर अपने आक्रमक तेवर भी दिखाए। हालांकि चेन्नई ने फिर वापसी की और उन्हें 179 रन के स्कोर पर रोक दिया।

रायडु ने लगाया शतक

180 के स्कोर का पीछा करने उतरी सीएसके के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉट्सन और अंबाती रायडु ने 134 रन की शानदार साझेदारी की और सनराइजर्स को जीत से काफी दूर कर दिया। हालांकि उसके बाद रैना का तुरंत ही विकेट गिर गया लेकिन फिर धोनी ने आकर रही सही कसर पूरी कर दी। रायडु ने आखिरी लम्हों में अपना शानदार शतक पूरा किया। उन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 100 और धोनी ने 14 गेंदों में नाबाद 20 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी।

 

 

 

 

 

The post ट्वीटर रिएक्शन: अम्बाती रायडू को प्रज्ञान ओझा और रसल समेत सभी ने दी बधाई, लेकिन सर जडेजा का अंतिम ट्वीट देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.