Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मदर्स डे के मौके पर युवराज सिंह ने दुनिया की सभी माताओ को खास अंदाज मे दी बधाई, कही ये भावुक बात

हमारे देश में सबसे ज्यादा अहमियत एक माँ की होती है. बचपन से लेकर बड़े होने तक वो माँ ही होती है जो अपने बच्चे का साथ देती है. कई लोग आते हैं कई जाते हैं, मुसीबत पड़ने पर सब मुंह चुराते हैं पर एक माँ ऐसा कभी नहीं कर सकती. भले ही बड़े होने पर बच्चे अपनी माँ को भूल ही क्यों न जाए, फिर भी जान उन्ही में बसती है एक माँ की.

मदर्स डे पर सभी माँ को कर रहे हैं याद 

मैं यह सब इसलिए बता रही हूँ, क्योंकि आज मदर्स डे है. आज के दिन दुनिया में हर जगह ये स्पेशल दिन सेलीब्रेट किया जा रहा है. ऐसे तो माँ के लिए कोई निश्चित दिन नहीं होता पर माँ के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है. एक ऐसा दिन जिसमें माँ को वो हर ख़ुशी दी जा सके जिसकी वह हकदार होती है.

बच्चा चाहे जितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, स्टार बन जाए, फेमस ही क्यों न हो जाए पर उसके लिए एक माँ की जगह कोई नहीं ले सकता. यह बात साबित की है भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की ओर से खेल रहे खिलाड़ी युवराज सिंह ने.

युवराज का सभी माताओं के लिए सन्देश 

युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से एक पोस्ट ट्वीट कर के अपनी माँ और दुनिया की सभी माँ को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं.

युवराज सिंह ने इस पोस्ट में लिखा है, “मेरी माँ और दुनिया भर की सभी प्यारी माताओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ, जिन्होंने वास्तव में हमारा मार्गदर्शन किया है. हम आज जहाँ भी है, यदि माँ न होती तो हम इसके आधे स्थान पर भी न पहुँच पाते (इतने काबिल न बन पाते).”

युवराज का आईपीएल करियर 

युवराज सिंह काफी शानदार खिलाड़ी हैं. वह राष्ट्रिय क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं. इस समय युवराज आईपीएल की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे हैं. आईपीएल के इस सीजन में युवराज का प्रदर्शन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है. अभी तक के आईपीएल करियर की बात करें तो युवराज ने 127 मैच खेलकर 2651 रन बनाए हैं. जिसमें 210  चौके और 143 छक्के भी शामिल हैं.

The post मदर्स डे के मौके पर युवराज सिंह ने दुनिया की सभी माताओ को खास अंदाज मे दी बधाई, कही ये भावुक बात appeared first on SportzWiki Hindi.