खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 में बुधवार को खेले गए नाक आउट मुकाबले में कोलकता नाईट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 25 रनों से हराकर दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया है। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल खिताब जीतने का सपना भी टूट चुका है और उसे टूर्नामेंट के इस मोड़ पर आकर हार के साथ बाहर होना पड़ा है। बुधवार को इडन गार्डन पर खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाजी का न्यौता दिया, जो शुरू में सही भी साबित हुआ।
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दिनेश कार्तिक (52)और आंद्रे रसेल (49) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 170 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर मात्र 144 रन ही बना सकी जिसके कारण उन्हे इस मैच में 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता की शुरूआत अच्छी नहीं रही और इस सीजन अच्छी फार्म में चल रहे सुनिल नरेन मात्र चार रन बनाकर कृष्णा गौतम का शिकार बन बैठे। इसके बाद मैदान पर उतरे रोबिन उथप्पा (03) और नितिश राणा (03) कोई कमाल नहीं दिखा सके।
इस समय कोलकाता का स्कोर मात्र 51 रनों पर चार विकेट था। इस समय लग रहा था कि केकेआर ज्यादा रन स्कोर बार्ड पर नहीं बना पाएगी। लेकिन इसके बाद मैदान पर उतरे दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल के साथ अनुशासित पारी खेलते हुए स्कोर बोर्ड को पांचवे विकेट के लिए 106 रनों तक पहुंचाया। केकेआर को पांचवा झटका शुभमन गिल (28) के रूप में लगा। इसके बाद आंद्रे रसल की 25 गेंदों में 49 रनों की पारी और कप्तान दिनेश कार्तिक की 38 गेंदों में 50 रनों की पारी की बदौलत केकेआर ने राजस्थान के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा। राजस्थान की तरफ से कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर और बेन लाफलिन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए तो वहीं श्रेयस गोपाल ने एक विकेट लिया। उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत अच्छी रहीं।
कप्तान रहाणे और त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। इसके बाद सैमसन ने अपने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। रहाणे हालांकि कुलदीप यादव की गेंद पर वापस कैच थमाने के कारण अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। सैमसन ने 37 गेंदों पर अपना पचासा पूरा करने के तुरंत बाद लांग आन पर कैच दे बैठे। उस समय रायल्स को 19 गेंदों पर 44 रन की दरकार थी लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी (शून्य) आते ही पवेलियन लौट गये।
शिवसेना के कर्म मराठा योद्धा महाराजा छत्रपति शिवाजी महाराज से बिल्कुल अलग है :योगी आदित्यनाथ
रसेल ने 19वें ओवर में केवल छह रन दिए जिससे अंतिम ओवर में 34 रन बनाने की मुश्किल चुनौती रह गई थी और आखिरकार राजस्थान रॉयल्स को 25 रन से ये मुकाबला गवाना पड़ा। केकेआर की ओर से पीयूष चावला ने चार ओवर में 24 रन देकर दो जबकि दूसरे लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने 18 रन देकर एक विकेट लिया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया।