खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को कल खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया और इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्ले ऑफ़ की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। जोस बटलर ने 94 रन की विस्फोटक पारी में 53 गेंदों का सामना किया।
जोस बटलर ने मुंबई के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही वीरेंदर सहवाग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया सहवाग ने भी लगातार पांच मैचों में 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी। राजस्थान अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं,और इसके 12 मैचों में 12 अंक हैं जबकि मुंबई इंडियंस अभी छठे स्थान पर है, जिसके 12 मैचों में 10 अंक हैं।
बटलर ने इस पारी के बाद कहा कि " मेरा यह सपना भी सच हो गया है। कुछ अच्छी फॉर्म मिली और मैं इसे आगे भी जारी रखने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने बहुत ज्यादा समय क्रीज पर बिताया और इसलिए मैं अंत तक वही रहने की कोशिश करता हूं।
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि "हमें 15-20 रन और बनाने चाहिए थे लेकिन मैं बहुत कठोर नहीं होना चाहता था, हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है। इस तरह की चीजें हो सकती हैं, हमें सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान देना है।"