Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: अश्विन को आउट करने के बाद राजस्थान के गौतम ने किया अजीबोगरीब सेलीब्रेशन, देख नहीं रुकेगी हंसी

IPL के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अपने करो या मरो वाले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान टूर्नामेंट में अभी भी बना हुआ है। दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब अपने 10 मैच में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। प्लेऑफ में जाने के लिए पंजाब को 4 में से 2 मैच जीतने जरूरी है।

राजस्थान से हारी किंग्स

आज किंग्स इलेवन पंजाब की हार में उनकी बल्लेबाजी का काफी बड़ा योगदान रहा। इस IPL सीजन में बल्लेबाजी के लिए सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली पंजाब आज पूरी तरह फ्लॉप हो गई। उसका कारण पंजाब की कुछ नए प्रयोग भी रहे। जिसमें से एक सबसे बड़ा और चौंकाने वाला प्रयोग अश्विन का नंबर 3 पर आना था।

जल्दी आउट हो गए गेल

Related image

आज के मैच में क्रिस गेल काफी जल्दी आउट हो गए। जिसके बाद मैदान पर खुद कप्तान अश्विन तीसरे नंबर पर आ गए। अश्विन पावर प्ले में बड़े शॉट लगाने के इरादे से मैदान पर उतरे थे और उन्होंने पहली ही गेंद से शॉट लगाने की कोशिश शुरू कर दी। जिसके बाद राजस्थान के गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम ने अपनी एक शानदार गेंद से अश्विन को आउट कर दिया।

तीसरे नंबर पर आ गए अश्विन

Image result for ashwin batting for kxip

अश्विन अपनी दूसरी गेंद पर आउट हो गए और उसकी खुशी में कृष्णप्पा गौतम ने एक शानदार सेलिब्रेशन किया। आपको बता दें कि गौतम ने ही इसी ओवर के पहली गेंद पर बड़ी चालाकी से क्रिस गेल को बटलर के हाथों स्टंप आउट करवाया था। उसके बाद सेम ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अश्विन को भी क्लीन बोल्ड कर दिया।

अश्विन को आउट करने के बाद गौतम का खास सेलीब्रेशन

जिसके बाद उनकी खुशी मनाने का तरीका कुछ अलग सा ही था। एक ही ओवर में गेल और अश्विन का विकेट लेने के बाद गौतम के इस खास सेलिब्रेशन को आप इस वीडियो में देख सकते हैं। अश्विन के आउट होने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के विकेट लगातार गिरते चले गए और टीम 15 रनों से हार गई। हालांकि लोकेश राहुल आज भी नाबाद 95 रन बनाकर लौटे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

 

The post वीडियो: अश्विन को आउट करने के बाद राजस्थान के गौतम ने किया अजीबोगरीब सेलीब्रेशन, देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.