स्पोर्ट्स डेस्क:भारत में किक्रेट के लिए कुछ मैदान ऐसे है जहां किक्रेट के तीनों फॉर्मेट के मैच खेल जाते हैं। लेकिन अब उत्तराखंड के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है की देहरादून में ICC की जांच के बाद देहरादून इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया है। ICC ने स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए अनुकूल पाए जाने के बाद इस स्टेडियम को तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 में मैचों के लिए मंजूरी दे दी है।
ICC ने इस स्टेडियम की अच्छी तरह से जांच करने के बाद इस स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए मंजूरी दी है। यह स्टेडियम रोलिंग पहाड़ियों और नदियों की प्रवाह के एकदम सामने है और इस स्टेडियम में 25,000 दर्शकों के बैठने की सुविधा है।
इस स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। इस स्टेडियम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने घरेलू मैदान के रूप में है और अफगान टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज इसी मैदान में खेलेगी।
Herald