खेल डेस्क। मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर मैच में 14 रनो से जीत दर्ज की। बेंगलोर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने मुंबई के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया। इसी बीच बेंगलोर के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने कप्तान विराट कोहली को लेकर एक विशेष बयान दिया है।
साउथी ने 25 रन देकर 2 विकेट निकले और उन्होंने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। साउथी ने कप्तान विराट को लेकर कहा कि कोहली की कप्तानी ने अंतिम चरण में उनके लिए चीजों को आसान बना दिया। "यह अंत की ओर थोड़ा सा करीब मिला। लेकिन मुझे लगता है कि विराट से मुझे अपने सबसे मजबूत कौशल सेट करने का समर्थन मिला, और हमने देखा कि जिस तरह से सिराज ने अपना आखिरी ख़त्म किया और फिर रनो के बचाव के लिए काम थोड़ा आसान कर दिया।
विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 5 मई को धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक बार फिर खेलना है और विराट ब्रिगेड का लक्ष्य इस मैच को जीतकर धोनी की टीम से बदला लेने का होगा। चेन्नई सुपर किंग्स फ़िलहाल अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है।