Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी सिक्सर्स लौटे हेस्टिंग्स

सिडनी, 30मई; आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स बिग बैश लीग (बीबीएल) में एक बार फिर सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। हेस्टिंग्स ने पिछले साल प्रथम श्रेणी क्रिकेट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह सात साल मेलबर्न स्टार के साथ खेले हैं और पिछले सीजन में टीम के कप्तान रहे थे।

पिछले सीजन में उनकी टीम आखिरी स्थान पर रही थी। इसलिए हेस्टिंग्स ने सिडनी की तरफ रूख किया है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने हेस्टिंग्स के हवाले से लिखा है, “एक बार फिर सिडनी में वापस आना मेरे लिए अच्छी बात है। एक बार फिर न्यू साउथ वेल्स में जाने से कई शानदार यादें ताजा हो गईं।”

उन्होंने कहा, “मुझे एक बार फिर अपने कई करीबी दोस्तों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। स्टीव ओ कीफ मेरी शादी में बेस्ट मैन थे। मोइजेज हेनरिक्स और मैंने काफी क्रिकेट साथ में खेली है। पीटर नेविल भी मेरे अच्छे दोस्त हैं।”

सिडनी में हेस्टिंग्स कोच ग्रेग शिफर्ड के साथ एक बार फिर देखे जा सकेंगे, जो विक्टोरिया में उनके कोच थे।

The post सिडनी सिक्सर्स लौटे हेस्टिंग्स appeared first on SportzWiki Hindi.