धूम धड़ाके के साथ शुरु हुआ आईपीएल का 11 वां सीजन अब ख़त्म हो चुका है. इस सीजन के पहले ही मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया.
भले ही चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स बनी हो, लेकिन ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ कोलकाता नाईट राइडर्स के सुनील नरेन बने हैं. नरेन इस आईपीएल सीजन में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए वह ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ चुने गए हैं.
बैट और गेंद दोनों से किया शानदार प्रदर्शन

कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए सुनील नरेन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. नरेन ने 16 मैच खेले हैं. जिसमें 189.89 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए. इस दौरान नरेन ने 40 चौके और 23 छक्के लगाए हैं. वहीं 75 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है.
बॉलिंग में नरेन ने 17 विकेट लिए हैं. जिसमें उनकी इकॉनमी 7.65 रही. इस दौरान उनका 18 रन देकर तीन विकेट सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है.
मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट नरेन ने ये कहा
शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए सुनील नरेन ने कहा, ”दुर्भाग्यवश मैं वहां नही हूं, क्योंकि मेरी टीम बाहर हो गयी थी. हमारी इच्छा थी कि हम फाइनल में पहुंचे. गेंद और बैट दोनों से यह शानदार सफ़र रहा. मैं चाहूंगा मेरा यह प्रदर्शन लगातार ऐसे ही जारी रहे”

बता दें कोलकाता नाईट राइडर्स 14 मैचों में आठ मैच जीत कर प्ले ऑफ़ में पहुंची थी. जबकि छ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद प्ले ऑफ़ के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर टीम का मुकबला दूसरे क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ. जिसमें टीम को सनराइजर्स से 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा. जिससे वह बाहर हो गयी और सनराइजर्स फाइनल में पहुची थी.
The post राशिद खान, ऋषभ पंत या केएल राहुल को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को चुना गया ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ appeared first on SportzWiki Hindi.