Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर आईपीएल में धोनी की शानदार बल्लेबाजी का यह है राज

खेल डेस्क। भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन टीम को अपनी कप्तानी में कई ख़िताब दिलाये है उन्होंने हर वह ख़िताब दिलाया है जो भारतीय टीम उनसे कामना करती है अपने शानदार करियर में उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाई है और जिसमे उन्होंने महानता हासिल की है लेकिन कुछ मैचों से धोनी के बल्ले से रन नहीं निकल रहे तो उनके लिए यह नयी चुनोतिया साबित हो गयी थी। लेकिन आईपीएल 2018 में धोनी ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से सभी आलोचकों को मुहतोड़ जवाब दिया है।

36 वर्षीय धोनी ने अब तक खेले गए 12 खेलों में 413 रन बनाए हैं और अब तक किसी भी आईपीएल सत्र में उनकी 103.25 का औसत है और उन्होंने आईपीएल 2018 में अभी तक तीन अर्धशतक मारे है। माही ने पिछले कुछ मैचों में वापसी की और अभी तक धोनी ने 29 छक्के और 21 चौके लगाकर सभी गेंदबाजों को मैदान के चारो और नचाया है।

धोनी ने कहा है कि आईपीएल की शुरुआत से पहले मैंने फ्लेमिंग से बात की और कहा कि मैं ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहता हूं। जैसे ही मैं ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करता हूं, मैं आपको अच्छा रिटर्न दे सकता हूं और यही एक जुआ था जिसे मैंने सबसे ज्यादा किया।