खेल डेस्क। 31 मई को एकमात्र टी20 मैच के लिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को इस वर्ल्ड इलेवन टीम की कमान सौंपी गयी है। इस मैच की आय को कैरिबियन भूमि पर उपस्थित स्टेडियम के पुनर्विकास करने के लिए उपयोग की जाएगी, जो पिछले साल तूफानों के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इस एकमात्र टी20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन को कप्तानी सोपी गयी थी लेकिन उनकी अंगुली में फ्रैक्चर की वजह से वह इस मैच से बाहर हो गए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ट्वीट कर ये बताया कि, "शाहिद अफरीदी इयोन मॉर्गन की अनुपस्थिति में आईसीसी विश्व इलेवन की कप्तानी करेंगे।"
मॉर्गन की जगह इस मैच में उनकी टीम के साथी सैम बिलिंग्स टीम में उनका स्थान लेंगे। सरे टीम के ऑलराउंडर सैम कुरान और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टायलल मिल्स को भी इस विश्व इलेवन टीम से जोड़ा गया है।
अफरीदी ने बताया कि "यह आईसीसी विश्व इलेवन की ओर बढ़ने का एक बड़ा सम्मान है, यह भी एक अच्छा कारण है। मुझे यकीन है कि दोनों तरफ से सभी खिलाड़ी उत्साह के साथ मैच की उम्मीद कर रहे हैं और लोग कुछ उच्च- गुणवत्ता के क्रिकेट की उम्मीद कर रखे है"।