Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरसीबी को आईपीएल का चोकर्स कहे जाने से दुखी हुए डिविलियर्स ने कही ये दिल छु जाने वाली बात

आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेले जाने में ज्यादा समय नहीं बचा है. एक-एक कर के सभी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग में जुटी हुई हैं. पर अभी ऐसी 2 टीम है जो सबसे आखरी नंबर पर स्थान प्राप्त होने के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पा रही हैं.

ये टीमें हैं रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स. आज यानी 12 मई को इन दोनों टीमों के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाना है. जहाँ एक तरफ बैंगलोर ने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं, तो वहीं दिल्ली की टीम की स्थिति और भी खराब है. दिल्ली 11 मैच खेल कर सिर्फ 4 ही जीत पाई है.

बैंगलोर को प्लेऑफ में जाने की है उम्मीद 

दिल्ली और बैंगलोर के पिछले मैच की बात करे तो यह बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. जिसमें बैंगलोर ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी. इसमें एबी डीविलियर्स की 39 गेंदों में 90 रन की पारी में जीत बैंगलोर के नाम दर्ज की थी.

इस बार भी खिलाड़ी वही हैं पर पिछला मैच बैंगलोर के घरेलु मैदान में खेला गया था आज का मैच दिल्ली के घरेलू मैदान में खेला जाना है. अभी भी बैंगलोर के फैन्स का मानना है कि टीम प्लेऑफ में वापसी कर सकती है.

इस पर शनिवार को डीविलियर्स ने टाइम्स ऑफ़ इन्डिया के लिए अपने कॉलम में लिखा,

“एक पुरानी कहावत है घायल जानवर से सावधान रहें. जो यह कहावत कहता है वह खुद ही अच्छा महसूस नहीं कर पा रहा है, न ही अच्छा खेलने की उम्मीद कर पा रहा है. क्योंकि वह बिना किसी दबाव और बिना हारने के डर के साथ खेलेंगे. आने वाले मैच में वह रिलैक्स होकर अच्छा प्रदर्शन करेगा.”

विराट कोहली के नेतृत्व वाली मजबूत टीम होने के बाद भी, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम उम्मीद पर खरी उतरने में नाकामयाब साबित हो रही है. जैसे-जैसे मैच बढ़ रहे हैं टीम मैच हारती जा रही है.

डीविलियर्स मानते हैं कि टीम हर रोज़ खुद को नीचे गिरा रही है.

“ऐसा कहा जा सकता है कि आरसीबी वर्तमान में आईपीएल का घायल शिकार है. हमने एक मजबूत टीम को इकट्ठा किया है और हमने कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है और फिर भी, महत्वपूर्ण क्षणों में, आमतौर पर बल्ले और गेंद दोनों के साथ अंतिम ओवरों में, हमने खुद को बुरी तरह 10 में से केवल तीन मैच जीत कर खुद को एलिमिनेट करने की कगार पर पहुंचा दिया है.”

हालांकि, 34 वर्षीय अभी भी सकारात्मक है और उन्हें लगता है कि टूर्नामेंट में वे अभी भी कुछ कमाल दिखा सकते हैं. डीविलियर्स ने अंत में कहा,

“फिर भी, अभी तक … हम अभी तक बाहर नहीं हुए हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें शनिवार को फिरोज शाह कोटला में दिल्ली के खिलाफ, सोमवार को इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ , फिर गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के घर और आखिरकार, 19 मई को जयपुर मे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हमारे चार शेष लीग मैचों में जीतने की जरूरत है. हम जानते हैं कि हमने लोगों को नीचे जाने दिया है, फिर भी हम जानते हैं कि हम नॉकआउट चरण में पहुँचने का मौका बरकरार रखते हैं, और हम अब भी मानते हैं कि हम किसी की भी हरा सकते हैं.”

The post आरसीबी को आईपीएल का चोकर्स कहे जाने से दुखी हुए डिविलियर्स ने कही ये दिल छु जाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.