बुधवार रात हुए आईपीएल 2018 मैच 41 में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता की बखिया उधेड़ते हुए उन्हें 102 रन से हराया।ईशान किशन को 21 गेंदों में 62 रन की पारी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ पुरस्कार से नवाज़ा गया।

कप्तान दिनेश कार्तिक ने हार स्वीकार करते हुए कहा, कि हमारी टीम हर क्षेत्र में मुंबई से पीछे रही। चाहे वह बल्लेबाज़ी हो, गेंदबाज़ी या क्षेत्र-रक्षण।
कप्तान ने कहा कि
“210 रन का स्कोर इस फॉर्मेट में काफी बड़ा स्कोर होता है। हम उन्हें 15-20 रन पहले रोक सकते थे, लेकिन हमारी फील्डिंग का स्तर, औसत से भी नीचे रहा। कुलदीप यादव ने एविन लुईस और नितीश राणा ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ा।”

हालाँकि एविन लुईस ज्यादा रन नहीं बना पाए, लेकिन मुंबई के कप्तान का स्कोर आखिर में हम पर भारी पड़ा। बता दें कि जब रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे, नितीश राणा ने उनका कैच छोड़ा। रोहित 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कप्तान ने आगे कहा,
“200 रन का पीछा करना हमेशा एक मुश्किल लक्ष्य होता है। अगर हम कैच न छोड़ते तो आसानी से उन्हें 180 से नीचे रोक सकते थे। बल्लेबाजी के अनुकूल पिच मिलने के बाद भी हमारे बल्लेबाज रन बनाने को संघर्ष करते रहे।”
पहले ही ओवर में विकेट गंवाकर कोई भी टीम बैकफुट पर चली जाती है। यही हमारे साथ हुआ, लगातार अंतराल पर विकेटों के पतन से हम उभर ही नहीं पाए।

ज्ञात हो कि कोलकाता की टीम इस हार के बाद अंक तालिका में टॉप-4 से बाहर हो गयी है। मुंबई के लिए आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली को 146 रनों के अंतर से हराया हुआ है। जो कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े अंतर की जीत है।
इशान किशन मुंबई के लिए गेम चेंजर साबित हुए। कप्तान ने कहा कि जब आपका मिडिल आर्डर अच्छा करता है, तो ओपनर्स पर भार कम हो जाता है। इशान ने भी वही किया।

कोलकाता के केवल तीन मैच बाकी हैं। उन्हें प्ले-ऑफ़ में जगह बनाने के लिए कम से कम दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। प्ले-ऑफ़ की दौड़ अब दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ी हुई है। मुंबई और कोलकाता के बीच की इस जंग को जीतने के लिए दोनों टीमों को अपने खेल में सुधार करने की ज़रूरत है।
The post केकेआर हुई प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर तो कप्तान दिनेश कार्तिक ने सीधे तौर पर इन्हें ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.