स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने 14 जून को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा की है। असगर स्टेनिकजई बीमारी से ठीक होने के बाद इस मैच में अफगानिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। बीमारी की वजह से स्टेनिकजई इस साल की शुरुआत में विश्वकप क्वालिफायर मैच नहीं खेल रहे थे। इस मैच के लिए भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्यारहाणे को सौंपी गई है।
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों से निपटने के लिए अफगानिस्तान की टीम पूरी तरह से स्पिनर्स के भरोसे रहेगी। बोर्ड ने इस मैच के लिए टीम में पांच स्पिन गेंदबाजों को चुना है। अफगान टीम के लिए रशीद खान मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, जहीर खान और हमजा होटक के साथ स्पिन गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे।
चूँकि भारतीय पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल होते है इसलिए अफगान टीम इसका पूरी तरह से उपयोग करना चाहेगी। हाल ही में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 की वजह से रशीद और मुजीब को भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करने का अनुभव है। रशीद और मुजीब दोनों ने अपने लेग स्पिन और गूगली गेंदबाजी से अपनी छाप छोड़ चुके है।
ज़हीर खान राजस्थान रॉयल्स के लिए अभ्यास स्तर के दौरान लगी कंधे की चोट के कारण अपने पहले आईपीएल सीजन में खेलने से चूक गए थे। इसके अलावा इस मैच में अफगानिस्तान टीम को दौलत जादरान की कमी खल सकती है जो कि घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे है।भारत इस मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा पहले ही कर चुका है।
अफगानिस्तान टीम - असगर स्टेनिकजई (सी), मोहम्मद शहजाद/अफसर जाजाई (विकेटकीपर), जावेद अहमदी, इहसानुल्ला जन्नत, रहमत शाह, नासीर जमाल, हाशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जहीर खान, हमजा होटक, सैयद अहमद शेरजाद, यमिन अहमदजई, वफादार मोमंद, मुजीब-उर-रहमान।
भारतीय टीम - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, हार्डिक पांड्या, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर।
Herald