Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने बर्बाद कर दिया इस खिलाड़ी का करियर नहीं तो अगले साल आईपीएल में लगती करोड़ो की बोली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कल(शनिवार) राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद प्ले ऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गयी. विराट की सेना एक बार फिर स्कोर का पीछा करने में नाकामयाब साबित हुई. विराट कोहली और ए.बी डीविलियर्स को अगर छोड़ दें तो कोई भी अन्य बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नही रहा है. यही रॉयल चैलेंजर्स के लिए हार का कारण है.

इस आईपीएल सीजन में कई युवा खिलाड़ियों को अलग – अलग फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया था. सबसे ज्यादा युवा दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम में दिखे. इन टीमों ने युवा खिलाड़ियों को ना सिर्फ खरीदा बल्कि मैदान पर लगातार मौके भी दिए. ऐसे ही एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन उसे एक भी मैच में खेलने का मौका नही दिया गया.

घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को बेंच पर ही बैठाए रखा 

14 मैचों में से सिर्फ छ मैच जीतने वाली आरसीबी टीम ने टैलेंटेड घरेलू खिलाड़ी देशपांडे को एक भी मैच में मौका नही दिया. पवन देशपांडे ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. इस वजह से आईपीएल ऑक्शन के दौरान आरसीबी ने देशपांडे को 20 लाख रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था. पूरा सीजन निकल गया लेकिन यह खिलाड़ी सिर्फ बेंच पर बैठे इंतजार ही करता रहा.

सरफराज खान और मनदीप सिंह के लगातार फ्लॉप होने के बावजूद देशपांडे को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नही दिया गया. सरफराज खान ने 7 मैच में 10 की औसत से सिर्फ 51 रन ही बनाए हैं. जबकि देशपांडे का टी-20 में औसत 67 रहा है. इस साल वह अच्छी फॉर्म में नज़र आए थे. ऐसे में आरसीबी उनका अच्छा इस्तेमाल कर सकती थी. टीम के पास अच्छे खिलाड़ी तो मौजूद रहे हैं लेकिन उनका सही से इस्तेमाल करने में कही न कही फेल हुए हैं.

The post विराट कोहली ने बर्बाद कर दिया इस खिलाड़ी का करियर नहीं तो अगले साल आईपीएल में लगती करोड़ो की बोली appeared first on SportzWiki Hindi.