आईपीएल के खत्म होने के साथ ही अब भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम अपने क्रिकेट इतिहास का पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत आ रही है जो 14 जून से बैंगलुरू में शुरू होगा।
अफगान खिलाड़ियों का प्रदर्शन एक नजर में
इस टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है। भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है तो क्रिकेट प्रशंसकों के अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बारे में जानने की उत्सुकता तो होगी ही। ऐसे में हम अफगान टीम के इन 15 खिलाड़ियों के प्रथम श्रेणी क्रिकेट पर डालते हैं नजर…..
अस्गर स्टेनिकजई
अफगानिस्तान के कप्तान अस्गर स्टनिकजई ने अब तक 23 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इन मैचों की 34 पारियों में अस्गर ने 44.40 की औसत और 5 शतक, 3 अर्धशतक की मदद से 1421 रन बनाए

जावेद अहमदी
अफगानिस्तान के युना बल्लेबाज जावेद अहमदी ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 मैच खेले हैं। जिसमें 32.64 के औसत से 555 रन बनाए जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक हैं।

इसानुल्लाह
अफगानिस्तान के एक और युवा बल्लेबाज इसानुल्लाह ने अब तक 6 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक के साथ ही 50.75 के औसत से 406 रन बनाए हैं।

मोहम्मद शहजाद
अफगानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 54.55 के प्रभावशाली औसत से 1582 रन बनाए। साथ ही 4 शतक और 9 अर्धशतक जड़े।

रेहमत शाह
अफगान टीम के युवा बल्लेबाज रेहमत शाह ने भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। रेहमत ने अब तक 13 मैचों में 49.40 के औसत से 2 शतक और 4 अर्धशतकों की मदद से 741 रन बनाए हैं।

नासिर जमाल
अफगानिस्तान के बल्लेबाज नासिर जमाल ने 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 38.50 की औसत और 1 शकत, 2 अर्धशतकों की मदद से 539 रन बनाए।

मुजीब उर रहमान
अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 22 मैचों की 22 पारियों में गेंदबाजी कर 43 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 2 बार चार और 1 बार पांच विकेट भी लिए।

हशमातुल्लाह शाहिदी
अफगान टीम के युवा बल्लेबाज हशमातुल्लाह शाहिदी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेले 14 मैचों की 24 पारी में 46.40 की औसत से 1021 रन बनाए. जिसमें 4 शतक और 3 पचासे शामिल रहे। साथ ही 11 विकेट भी हासिल किए।

अफसर जेजई
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज अफसर जेजई ने 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें उन्होंने 38.11 की औसत से 668 रन बनाए और 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े।

मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने अब तक 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। नबी ने इस दौरान 26.61 की औसत और 2 शतक तथा 5 पचासों की मदद से 1251 रन बनाए साथ ही 86 विकेट भी चटकाए।

राशिद खान
अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने अब तक 4 मैच ही खेले हैं लेकिन इसमें उन्होंने 4 पारियों में 125 रन बनाने के साथ ही 35 विकेट हासिल किए। इनमें से 4 बार पांच विकेट और 1 बार 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

आमिर हामजा
अफगानिस्तान के गेंदबाज आमिर हामजा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 12 मैच खेले जिसमें उन्होंने 67 विकेट हासिल किए। इसमें 6 बार चार और 5 बार पांच विकेट लिए।

यामिन अहमदजई
अफगान गेंदबाज यामिन अहमदजई ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 22 मैच खेले जिसमें उन्होंने 67 विकेट हासिल किए। इस दौरान यामिन ने 2 बार 4 और तीन बार 5 विकेट लिए।

जहीर खान पक्तून
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने प्रथम श्रेणी मैच में 7 मैच खेले। इसमें इन्होंने 34 विकेट झटके। इस दौरान 3 बार 4 और 1 बार 5 विकेट झटके।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के प्रथम श्रेणी करियर पर एक नजर, कई खिलाड़ी हैं खतरनाक appeared first on SportzWiki Hindi.