Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माराडोना बेलारूस के दिनामो ब्रेस्ट क्लब के अध्यक्ष बने

मिंस्क
डिएगो माराडोना बेलारूस के शीर्ष क्लब दिनामो ब्रेस्ट से उसके अध्यक्ष के रूप में जुड़ गए हैं और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। अर्जेंटीना के महान फुटबालर और विश्व कप विजेता माराडोना ने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात के द्वितीय श्रेणी क्लब अल फुजाहिरा के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।