क्रिकेट आज के समय में सबसे अच्छा मनोरंजन का साधन बन चुका है. इसका हर टूर्नामेंट काफी शानदार साबित होता है. कुछ समय पहले तक इस खेल में सिर्फ लड़कों की दिलचस्पी देखने को मिलती थी पर अब इसके लिए लड़कियों में भी उतना ही जुनून देखने को मिलता है.
शुरू हो रही है महिला टी-20 सीरीज

पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट को भी अब उतना ही तवज्जो दिया जाने लगा है. हम आपको यह सब इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि आईपीएल के पहले प्ले ऑफ क्वालीफायर राउंड से पहले महिला टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में कई महिला क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगी. साथ ही भारतीय टीम की दो शानदार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर दो टीमों को लीड करेंगीं.
आईसीसी ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी आईसीसी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर के दी है. उस ट्वीट में लिखा है की,
“महिला क्रिकेट की कुछ बेहतरीन खिलाड़ी आईपीएल के पहले प्ले ऑफ क्वालीफायर राउंड से पहले टी-20 चैलेंज में हिस्सा लेंगी. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर दोनों टीम को लीड करेंगी.”
Some of women’s cricket’s biggest stars will take part in a Women’s T20 Challenge before next week’s first IPL Qualifier, with @mandhana_smriti and @ImHarmanpreet to lead the two sides.https://t.co/KGijzlOk2L pic.twitter.com/NWEkyl8Djc
— ICC (@ICC) May 15, 2018
डेनियल ने किया ट्वीट

इस ट्वीट पर हमेशा से सुर्ख़ियों में चल रही इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी डेनियल वायट ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है. डेनियल के इस ट्वीट को देखकर लग रहा है कि उन्हें मुंबई आने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है. डेनियल ने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि,
“मैं इसका इंतज़ार नहीं कर सकती. मुंबई वापस आ रही हूँ.”
Can’t wait for this!
Back to Mumbai
![]()
https://t.co/23YxoQmxFT
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) May 15, 2018
डेनियल के ट्वीट को किया जा रहा ट्रोल

इस पर कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. एक फैन ने काफी मजेदार कमेंट किया है. उसने लिखा है कि,
“विराट अगले हफ्ते मुंबई में ही होंगे उनसे जरूर मिलना.”
इस तरह की बाते इसलिए फैलाई जा रही हैं, क्योंकि इंग्लैंड की इस खिलाड़ी ने विराट को शादी के लिए प्रपोज किया था. जिसके बाद से ही डेनियल को इस तरह से ट्रोल किया जाने लगा है.
Virat will be in Mumbai too in the next week. Meet him for sure!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 15, 2018
The post डेनियल वायट भारत आने को है बेताब, लेकिन आने की ख़ुशी में कर गयी कुछ ऐसा लोग बना रहे मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.
Back to Mumbai 
