खेल डेस्क। अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच14 जून से खेलना है और इस मैच से पहले इस टीम की मुसीबते कम होने का नाम ही नहीं ले रही है घुटने की चोट के कारण अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज दौलत जदरान भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गए है।
अफगानी क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि "भारत में प्रशिक्षण शिविर के दौरान तेज गेंदबाज दौलत जदरान को घुटने की चोट का सामना करना पड़ा। उन्हें डॉक्टरों द्वारा एक महीने के आराम की सलाह दी गई है। इसलिए, वह बांग्लादेश के खिलाफ टी -20 श्रृंखला के साथ-साथ भारत के खिलाफ एक दिवसीय टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे"।
अफगानिस्तान टीम के इस तेज गेंदबाज को देहरादून में प्रशिक्षण के दौरान इस चोट का सामना करना पड़ा था और फिर इसके बाद उत्तराखंड राजधानी से टीम 14 जून से अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए बेंगलुरु की ओर जाएगी।