Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई से हार का बदला चुकता करने को तैयार कोलकाता

कोलकाता 
आईपीएल 2018 अब अपने आखिरी पलों में पहुंच रहा है, ऐेसे में सभी टीमों की निगाहें हर मैच को जीतने पर टिकी हैं। बुधवार को टूर्नामेंट के 41वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डंस में इसी इरादे से मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतेरी। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करने वाली कोलकाता इस मैच को अपने घरेलू दर्शकों के बीच जीतना चाहेगी। कोलकाता के पास 4 मुकाबले बचे हैं और अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे इनमें से 3 जीतने होंगे।  

वहीं अपने पिछले तीन मैचों में लगातार जीत हासिल कर मुंबई ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा हुआ है। पंजाब के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में रोहित और क्रुणाल पांड्या ने अहम भूमिका निभाते हुए मुंबई को जीत दिलाई थी। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाया था। इसी मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे सूर्यकुमार यादव ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल मुंबई को अच्छी शुरुआत दी थी। हालांकि, मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित खास कमाल नहीं कर पाए। यहां हार्दिक ने टीम की बल्लेबाजी को संभाला। 

 मुंबई की गेंदबाजी मजबूत नहीं है। अपने घर में मुंबई को हराने का इंतजार कर रही कोलकाता की टीम के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी चोटिल हैं। ऐसे में बुधवार के मैच में उनका मैदान पर उतरना स्पष्ट नहीं है। ऐसे में आईपीएल में पदार्पण करने वाले प्रसिद्धि कृष्णा को इस मैच में मौका मिल सकता है। कोलकाता की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के गेंदबाज सुनील नरेन संभाल रहे हैं और इसमें चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये गेंदबाज मुंबई के लिए मजबूत स्कोर बनाने का लक्ष्य मुश्किल कर सकते हैं। 

अपने बल्ले के साथ कप्तान कार्तिक ने समय-समय पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। वह अन्य बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहते हैं। इसमें नितीश राणा और आंद्रे रसेल के साथ-साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और क्रिस लिन के नाम शामिल हैं। जहां मौजूदा पॉइंट टेबल में कोलकाता चौथे स्थान पर है वहीं मुंबई उसके बाद पांचवें पर टिकी है।

टीमें (संभावित) : 

Kolkata Knight Riders: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, शुभम गिल और मिशेल जॉनसन 

Mumbai Indians: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मयंक मारकंडे, मिशेल मेक्लेघनन, जसप्रीत बुमराह, बेन कटिंग और जेपी डुमिनी।