स्पोर्ट्स डेस्क। भारत टीम दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में नही चुना गया है वह इस टेस्ट सीरिज से बाहर रहेंगे जब उनसे पूछा गया की की क्या इससे आपके टेस्ट करियर में कुछ उतार-चढ़ाव होगा तो उन्होंने कहा अब इस बात का कोई मतलब नही है क्योंकि मेरा आधा करियर बीत चुका है।
भारतीय टीम में रोहित शर्मा का सीमित ओवरों में सबसे प्रभावशाली रिकॉर्ड है लेकिन वह 25 टेस्ट मैचों में 39.97 की औसत से 1479 रन ही बना पाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाए इसलिए उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया।
लेकिन उन्हें कोई शिकायत नहीं है और उन्होंने कहा कि वह करियर के उस दौर में है जहां वह चयन को लेकर नहीं सोच सकते। उन्होंने कहा कि मैं उस दौर में नहीं हूं जहां मुझे इस पर चिंता करनी पड़े कि मुझे चुना जाएगा या नहीं। मुझे अपने खेल का लुत्फ उठाने की जरूरत है।
Herald