Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेंगलोर के एक बार फिर आईपीएल सीजन से बाहर होने पर डीविल्लियर्स ने दिया ये 'दुखद' मैसेज

खेल डेस्क। आरसीबी लगातार दूसरे साल बिना प्ले-ऑफ खेले आईपीएल सीजन 2018 से बाहर हो गयी है इस हार से विराट के साथी खिलाडी एबी डीविल्लियर्स बहुत दुखी है और उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए आरसीबी के जीत के बारे में एक बयान दिया है आरसीबी ने 12 अंको के साथ और छठे स्थान पर आईपीएल सीजन समाप्त किया। आईपीएल के फाइनल में अभी तक आरसीबी तीन बार पहुंची है लेकिन तीनो बार ही उसे हार का सामना करना पड़ा है।

एबी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शको के लिए यह बयान दिया कि पूरे आईपीएल सीजन 2018 सत्र में हमें समर्थन देने के लिए भारत और दुनिया भर में बैंगलोर के सभी आरसीबी प्रशंसकों को धन्यवाद। आप लोग हमेशा हमारे साथ रहते हो और हमारे साथ एक लंबा सफर तय करते हैं। दुर्भाग्य से, यह हमारे लिए एक बहुत ही निराशाजनक सीजन रहा और मुझे इसके लिए खेद है।

डीविलियर्स 6 अर्धशतक के बावजूद आईपीएल में 12 मैचों में 480 रनों का योगदान दिया एबी ने आगे कहा कि "हम अगले साल मजबूत होने का वादा करते हैं। हमें एक शानदार टीम मिली है। भले ही हमने अच्छी तरह से खेल नहीं खेला हो लेकिन यह फिर भी यह सबसे सुखद आईपीएल था। इसलिए क्योंकि मुझे वास्तव में यह लग रहा था कि हम अगले सीजन में मजबूत वापस आ जाएंगे "

विराट ने एबी के लिए कहा कि "एबी खूबसूरती से बल्लेबाजी कर रहा था, लेकिन दुसरो के निर्णय ख़राब थे हम अपने मध्य क्रम को मजबूती प्रदान करना चाहते थे। लेकिन यह आखिर के मैचों के लिए हमारी ताकत नहीं है।