Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का 51वां मुकाबला गुरुवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। जहां एक ओर सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट टेबल पर शिर्ष में बनी हुई है और प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। केन विलियमसन हर हाल में इस मैच को जितना चाहेंगे और अगर हैदराबाद इस मैच को हारती भी है तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

वहीं विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू घरेलू सिर्फ इस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद बनाए रखने के लिए इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बात करे पॉइंट टेबल की तो सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक 12 मैच खेल है जिसमें से टीम को नौ मैचों में जीत मिली है तो वहीं तीन मैचों में उन्हे हार का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण हैदराबाद 18 अंकों के साथ पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। इसलिए अब आने वाले दो मुकाबलों के नतीजे उसके लिए कोई मायने नहीं रखते बस इतना फर्क जरूर पड़ेगा कि अगर आने वाले दोनों मुकाबले अगव हैदराबाद जीतती है तो वो टॉप पर बनी रहेगी और अगर हारती है तो वह दूसरे पायदान पर पहुंच सकती है।

इसके लिए उन्हे चेन्नई के प्रदर्शन को देखना पड़ेगा। वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 मैचों में से सिर्फ पांच ही मैच जीत पाई है और 10 अंकों के साथ टीमों में सातवें स्थान पर है। गुरुवार को यदि बैंगलोर की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करती है तो वह 12 अंकों के साथ अपनी उम्मीद कायम रखेगी।

लेकिन इसके लिए कोलकाता, राजस्थान, मुंबई और पंजाब के आने वाले मैचों के परिणामों को भी देखना पड़ेगा। बैंगलोर के लिए आने वाले दोनों मैच जीतना जरूरी है लेकिन अगर टीम एक भी मैच हार जाती है तो वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। बेंगलुरू ने आखिरी कुछ मैचों में रफ्तार पकड़ी है और पिछले दो मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स से पांच विकेट और किंग्स इलेवन पंजाब से 10 विकेट से जीत दर्ज की है। जिसके कारण टीम के खिलाडिय़ों में एक नई ऊर्जा है और इसी के साथ वो आज का मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।