Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के लिए दिया है उस खिलाड़ी को जगह, जिसका परिवार आज भी जी रहा गुलामी की जिन्दगी

अभी तक 56 दिन यानी 7 अप्रैल से 27 मई तक आईपीएल का खुमार छाया हुआ था. इसका हर मैच काफी शानदार साबित हुआ है. खासतौर पर इसका फाइनल मुकाबला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कहेल गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हर तीसरी बार जीत हासिल की थी. इसके बाद ही अफगानिस्तान और भारत के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसमें भारतीय टीम की कमान अजिंक्य रहने को सौंपी गयी है.

अफगानिस्तान के लिए है ख़ास 

इसी के साथ ही 14 जून, 2018 ये तारीख अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी, क्योंकि इस दिन ये टीम अपना टेस्ट डेब्यू करेगी. अफगानिस्तान अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज टीम इंडिया के खिलाफ करेगी. ये मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. अफगानिस्तान ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें एक 18 साल के तेज गेंदबाज को भी शामिल किया गया है.

मोमंद को किया गया है शामिल 

इस गेंदबाज का नाम है वफादार मोमंद जिनका जन्म 21वीं शताब्दी में हुआ है. 18 साल का ये तेज गेंदबाज 1 फरवरी 2000 को अफगानिस्तान के लाघमान प्रांत में जन्मा. ये टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका घर अभी भी आतंवादियों के कब्जे में है.

आपको बता दें लाघमान अफगानिस्तान का वो प्रांत है, जहां तालिबान और आईएसआईएस का कब्जा है. इस जगह रोजाना तालिबान और सुरक्षाबलों के बीच लड़ाई चलती रहती है.

मोमंद को माना जाता है अफगानिस्तान की सनसनी

वफादार मोमंद को अफगानिस्तान की नई सनसनी माना जाता है. मोमंद की रफ्तार 140 किमी. प्रति घंटे से ज्यादा है. वफादार मोमंद की काबिलियत का अंदाजा अब इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ 3 फर्स्ट क्लास, 5 लिस्ट ए और 6 टी-20 मैचों के अनुभव में ही उन्हें टेस्ट टीम में जगह दे दी गई.

साथ ही इस टीम में सैय्यद शेरजाद और यामिनी अहमदजाई जैसे युवा तेज़ गेंबाज भी शामिल हैं. यह खिलाड़ी अपनी रफ़्तार से किसी भी टीम को चौंका सकते हैं. अपनी फिरकी से इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाने वाले मिस्त्री स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी टेस्ट टीम में जगह दी गयी है.

The post अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के लिए दिया है उस खिलाड़ी को जगह, जिसका परिवार आज भी जी रहा गुलामी की जिन्दगी appeared first on SportzWiki Hindi.