Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को तीसरी बार चुना गया साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्ले से सब लोगों का दिल जीतने के साथ विराट ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में जबरदस्त प्रदर्शन करने दिखाया है। विराट को साल 2017-18 के लिए वर्ष का सिएट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया है। इससे पहले विराट साल 2011-12 और 2013-14 के लिए सिएट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया ​था।

विराट पहले भारतीय खिलाड़ी है जिनको 3 बार ये अवॉर्ड मिला है। भारतीय बल्लेबाज़ शिखर धवन को वर्ष 2017-18 का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया है। भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी और शुभमान गिल को सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 खिलाड़ी चुना गया है।


टी20 के लिए राशिद खान को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कोलिन मुनरो को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। क्रिस गेल को 'पॉपुलर च्वाइस अवॉर्ड' के लिए चुना गया है।



Herald