Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राहुल-हार्दिक की खेलभावना ने जीता सबका दिल, मैच के बाद किया ऐसा

इंदौर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में कई खिलाड़ी खेलभावना का शानदार परिचय दे चुके हैं, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के के.एल. राहुल और मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या ने जो कुछ भी किया वो किसी ने सोचा नहीं होगा। मैच के बाद दोनों ने अपनी-अपनी जर्सी उतारी और मैदान पर ही इसे बदल लिया। यानी कि राहुल ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन ली और हार्दिक ने किंग्स इलेवन पंजाब की। इस वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया है। फैन्स भी ये वीडियो और फोटो देखकर काफी खुश हैं और दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

बुधवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने तीन रनों से जीत दर्ज की। के.एल. राहुल 19वें ओवर तक मैदान पर टिके रहे और 94 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। राहुल के आउट होते ही मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की और आखिरी ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन नहीं बनाने दिए।