Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

"चेन्नई की टीम किसी भी स्थिति में मैच जीतने की क्षमता रखती है" :रैना

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2018 में अब तक सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2018 के प्ले ऑफ में जगह बनायीं है। और सीएसके की टीम में एक बार फिर पुराना बोर्ड और पुराने खिलाडी एक बार फिर साथ आये है उनकी टीम ने सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को अपनी टीम में बरकररार रखा है ड्वेन ब्रावो और फफ डु प्लेसिस पर भी एक बार फिर चेन्नई टीम ने दांव खेला।

सुरेश रैना ने कहा कि "क्रिकेट के बदलते स्वरुप को देखते हुए, हम हमेशा गति रखते हैं। हमने इतने सारे मैच जीते हैं कि हम मानते हैं कि हम किसी भी स्थिति से जीत सकते हैं। कई अन्य अच्छी टीम भी ऐसा नहीं कर सकती हैं। यदि आप किसी टीम से पैसे कमा रहे हैं और कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हो तो आप निश्चित रूप से कुछ दबाव महसूस करते हैं।

रैना ने टीम के साथी खिलाड़ियों के बारे में बताया कि हमारी टीम में अद्भुत लोग हैं। इसका मतलब यह है कि हमारे पास कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है हमें सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने और मैच जिताने की पूरी कोशिश करने की आवश्यकता है। माइकल हसी और एल बालाजी हमारे साथ क्रिकेट खेला है लेकिन अब वह कोच पद की जिम्मेदारी निभा रहे है।