Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद फूटा पंजाब के कोच ब्रैड हॉज का गुस्सा, सीधे तौर पर इन खिलाड़ियों को बताया हार का जिम्मेदार

पिछले मैचों में लगातार जीत मिलने के बाद अचानक जब आईपीएल की सबसे खराब टीम से हार का सामना करना पड़ा तो सभी हैरान रह गए. जी हां हम बात कर रहे हैं किंग्स 11 पंजाब की जो अभी तक अंकतालिका में नंबर 3 पर बनी हुई थी और 10 मैचों में 6 में जीत दर्ज करने के बाद वह कल राजस्थान से हार गई. दिलचस्प बात यह रही की इस जीत के साथ ही राजस्थान दो पॉइंट ऊपर आ गई है.

तो वहीं अब किंग्स 11 पंजाब के कोच ब्रैड हॉज ने इस हार का जिम्मेदार टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को बताया है. जी हां कोच ने पंजाब के मिडिल ऑर्डर को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है.

kings-xi-punjabs-failing-middle-order-is-only-a-slight-area-of-concern-brad

गौरतलब है कि, अभी तक आर अश्विन की कप्तानी वाली टीम किंग्स 11 पंजाब काफी धमाल आमचा रही थी. साथ ही लगातार मैच में जीत दर्ज करने के बाद वह टॉप 3 में शामिल हो गई थी, लेकिन कल के मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा और यह उनको काफी महंगा सौदा साबित हुआ. हालांकि राजस्थान से मिली इस हार के बाद भी टीम अभी अंकतालिका में नंबर 3 पर ही बनी हुई है, लेकिन उनकी लगातार जीत का सिलसिला थम गया. इस हार के बाद किंग्स 11 पंजाब के कोच ब्रैड हॉग ने इस हार बाद टीम मिडिल ऑर्डर को निराशाजनक बताया है.

kings-xi-punjabs-failing-middle-order-is-only-a-slight-area-of-concern-brad

दरअसल, पंजाब की टीम क्रिस गेल और केएल राहुल पर ही निर्भर है. ऐसे में कल के मैच में एक बार फिर वही देखने को मिला जब किंग्स 11 पंजाब के बाकी खिलाड़ी रन बनाने में असफल रहे. गेल का बल्ला कल कुछ कमाल नहीं कर सका और इसके बाद करुण नायर, मनोज तिवारी कोई भी टीम के लिए रन जोड़ने में असफल रहा.

तो कोच की इन बातो से लग रहा है कि, वह पंजाब के मिडिल ऑर्डर से काफी नाराज हैं और वह चाहते हैं, कि सभी खिलाड़ी अपना धमाकेदार प्रदर्शन करें.

The post राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद फूटा पंजाब के कोच ब्रैड हॉज का गुस्सा, सीधे तौर पर इन खिलाड़ियों को बताया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.