किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को शनिवार को कोलकता नाईट राइडर्स की टीम के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था. किंग्स इलेवन पंजाब की इस हार के बाद उनके प्लेऑफ़ की राह थोड़ा सा मुश्किल हो गई है.
किंग्स इलेवन पंजाब को अभी अपने तीन मैच और खेलने है. जिसमे से पंजाब की टीम को 2 मैचों में जीत जरुर दर्ज करनी होगी.
पंजाब का मध्यक्रम रहा है अबतक फेल

आपकों बता दे, कि किंग्स इलेवन पंजाब की ओपनिंग जोड़ी तो इस आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी है, क्रिस गेल और केएल राहुल ने तो इस आईपीएल में जमकर रन बनाये है, लेकिन टीम के लिए परेशानी का सबब उसका मध्यक्रम रहा है. मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे एरोन फिंच भी अबतक कुछ खास इस आईपीएल में नहीं कर पाये है
अश्विन ने किया फिंच का बचाव

अश्विन ने किंग्स इलेवन पंजाब की अधिकारिक वेबसाइट को एक बयान देते हुए कहा,
“हाँ, हमारे लिए हमारा मध्यक्रम परेशानी का सबब है. एरोन फिंच ने केकेआर के खिलाफ कुछ शानदार शॉट्स दिखाये थे और बताया था, कि हमने उन्हें क्यों खरीदा है. वह एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज है और मुझे पूरी उम्मीद है, कि वह आगे के मैचों में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे.”
फिंच ने अच्छी कोशिश की

अश्विन ने आगे अपने बयान में कहा,
“हमें केकेआर के खिलाफ जरुरत थी, कि कोई केएल राहुल के साथ खड़ा हो और उनका अच्छा साथ दे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था. जो हमारी हार का एक कारण भी था. हालाँकि, फिंच ने हमारे लिए कुछ अच्छे शॉट्स दिखाये. उसने अपनी तरफ से अच्छी कोशिश की, लेकिन तब तक मैच हमारी पकड़ से बहुत दूर रह गया था.”
प्लेऑफ़ में जगह बनायेंगे

अश्विन ने आगे अपने बयान में प्लेऑफ़ में पहुंचने को लेकर कहा,
“हमारे प्लेऑफ़ में पहुंचने का समीकरण बहुत रोचक हो गया है, लेकिन हमारे पास अभी भी तीन गेम बचे है और अगर हम इनमे जीत दर्ज करते है, तो हम जरुर अपनी जगह प्लेऑफ़ में बना लेंगे. मुझे उम्मीद है, कि हम प्लेऑफ़ में अपनी जगह जरुर बनायेंगे.”
The post अश्विन ने दिलाया धोनी की याद इस दिग्गज बल्लेबाज का बचाव करते हुए कहा जल्द करेगा फॉर्म में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.